Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 174
बरेली। उर्स के बाद अब बारावफात को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बारावफात के जुलूस को लेकर एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ने करीब 4.5 किलोमीटर लंबे जुलूस मार्ग का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान जगतपुर से शहदाना, सैलानी और मीरा की पैठ तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी चेक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के आयोजकों से संवाद कर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बारावफात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
रूट मार्च के दौरान एसपी सिटी के साथ सीओ थर्ड, थाना बारादरी पुलिस और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि बारावफात के आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन