Santosh Kumar Yadav / Fri, Aug 28, 2026 / Post views : 122
हरिद्वार। रक्षाबंधन का पर्व हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में धूमधाम से मनाया गया। पावन अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने बहनों से राखी बंधवाई।
इस दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने समाज में जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने की अपील की।
स्वामी रामदेव ने कहा कि वेद की दृष्टि अभेद की दृष्टि है, जिसमें स्त्री-पुरुष, जाति और समुदाय के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव का स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग का अपमान लोकतांत्रिक, संवैधानिक और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है।
उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को राखी बांधकर देश के लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन