Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 169
रुदौली, अयोध्या। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत कोतवाली रुदौली पुलिस ने कस्बा रुदौली में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने वूमेन पावरलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, जनधन खातों के दुरुपयोग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से पहले पूरी सावधानी बरतने की अपील की।

रक्षाबंधन पर्व के दौरान महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर रुदौली पुलिस की यह पहल मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन