Santosh Kumar Yadav / Wed, Aug 12, 2026 / Post views : 110
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर जनपद अयोध्या में कल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। किसान संगठनों की ओर से अलग-अलग तहसीलों में यात्रा के रूट और नेतृत्व की घोषणा की गई है।
रुदौली तहसील: ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा गनौली कट से शुरू होकर तहसील परिसर रुदौली तक पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, शंकरपाल पांडे, रवि शंकर पांडे और भोला सिंह टाइगर करेंगे।
बीकापुर तहसील: यहां यात्रा बिलारी माफी से शुरू होकर तहसील परिसर बीकापुर तक निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट, संतोष वर्मा, मस्तराम वर्मा, मंसाराम वर्मा और गब्बर गोस्वामी करेंगे।
मिल्कीपुर तहसील: ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर मिल्कीपुर से शुरू होकर बिजली ऑफिस होते हुए तहसील परिसर मिल्कीपुर तक पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजदेव यादव और वेद प्रकाश पांडे करेंगे।
वहीं, 15 अगस्त 2026 को सदर तहसील क्षेत्र में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है। यह यात्रा ग्राम फतेहपुर कुशमाहा से शुरू होकर आचारी का सगरा, दर्शन नगर बाजार और पुलिस चौकी होते हुए सोना ईंट भट्ठा के बगल स्थित नशा मुक्ति केंद्र तक जाएगी।
किसान संगठनों ने यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान तिरंगे के साथ किसान बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन