Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 101
उन्नाव। सावन के पावन अवसर पर उन्नाव में 40 किलोमीटर से अधिक लंबी विशाल शिव शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शिव शोभायात्रा परियर से शुरू होकर बहरौला, हाजीपुर, बसधना, फत्तेपुर, पिपरी, बनी और पिंडोखा होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद देवारा और सहजनी होते हुए यात्रा गंगाघाट से उन्नाव शहर पहुंची।
यात्रा के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और विभिन्न तरीकों से भव्य स्वागत किया। उन्नाव शहर में क्रेन के जरिए कई किलो की विशाल फूलों की माला पहनाकर शिव शोभायात्रा का विशेष स्वागत किया गया।
यात्रा के समापन पर बड़े चौराहे पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच शिव शोभायात्रा का भव्य समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन