Santosh Kumar Yadav / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 65
बहराइच। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर रविवार तड़के यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। टंडवा बसंतपुर के पास कानपुर से बहराइच आ रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस की डंपर से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में महिला परिचालक समेत चार यात्री घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया।
मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में चार घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें एक महिला परिचालक भी शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई है।
बताया गया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से चला गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन