Santosh Kumar Yadav / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 87
लखनऊ।‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो कार्य 1947 के तत्काल बाद होना चाहिए था, उसके लिए 75 वर्ष क्यों लग गए, यह विचार करने का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान को लेकर लंबे समय तक अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए।
सीएम योगी ने कहा कि इसका कारण यह था कि कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना जरूरी है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ इसी कृतज्ञता और राष्ट्रभावना का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन