Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 76
वाराणसी। जिले के निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें पदीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
बताया गया है कि अधिकारी पर आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में उदासीनता बरतने का आरोप है। इसके साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों के प्रति शिथिल पर्यवेक्षण को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया है।
शासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली और जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन की सख्ती का यह मामला अहम माना जा रहा है।
फिलहाल निलंबन के आदेश के बाद संबंधित अधिकारी को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन