Santosh Kumar Yadav / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 118
लखनऊ। स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देशभर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 198 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस श्रेणी में इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बेहतर प्रदर्शन के लिए लखनऊ नगर निगम को प्रथम पुरस्कार के साथ 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
शहर ने वार्ड स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया है। लखनऊ की इस उपलब्धि को वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन