Santosh Kumar Yadav / Wed, Aug 12, 2026 / Post views : 117
रुदौली,अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस से पहले रुदौली क्षेत्र में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता आलोक चंद्र यादव एवं खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा शिव मंदिर, पक्का तालाब (सुजागंज) से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी सुजागंज तक पहुंची। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
आयोजन को सफल बनाने में सुजागंज मंडल संयोजक पवन गुप्ता एवं अमन वर्मा की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन