Santosh Kumar Yadav / Thu, May 25, 2023 / Post views : 237
अयोध्या में तेजी से चल रही है सड़क निर्माण कार्य
प्रवक्ता के अनुसार भव्य राममंदिर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार अयोध्या में शहर के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन के विस्तार सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। शहादतगंज से नया घाट तक 13 किलोमीटर लंबे रामपथ के निर्माण की दिशा में भी काम चल रहा है। राम जानकी पथ और भक्ति पथ के विकास के लिए योजनाएं चल रही हैं। बता दें, राम जानकी पथ की चौड़ाई 30 मीटर, जबकि भक्ति पथ 14 मीटर चौड़ा होगा। इन विकासों का उद्देश्य श्री राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की आवागमन को आसान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन