Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल |

: महिला पहलवान मामले में बृजभूषण शरण सिंह को राहत, जानिए कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी जमानत

Santosh Kumar Yadav / Thu, Jul 20, 2023 / Post views : 257

Share:
दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को दिल्ली की कोर्ट ने बीजेपी सांसद को नियमित जमानत दे दी। हालांकि कोर्ट ने फैसले में बीजेपी सांसद पर कई शर्ते लगाई हैं दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले 18 जुलाई को उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी थी। दस्तावेजों की जांच के लिए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की गई है। सशर्त मिली जमानत कोर्ट ने बृजभूषण को जमानत देते हुए कई शर्तें सामने रखी हैं कोर्ट ने कहा कि आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिकायतकर्ताओं या गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे कोर्ट की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे अंतरिम जमानत के दिन सुनवाई में बृजभूषण के वकीलों ने दलील दी थी कि दिल्ली पुलिस ने बिना जांच के चार्जशीट दायर की है दिल्ली पुलिस ने कहा था कि बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जमानत की शर्त होनी चाहिए जिस पर कोर्ट ने रेगुलर के बजाय अंतरिम जमानत दी।

वकीलों ने किया विरोध

सुनवाई के दौरान पीड़ितों के वकील ने जमानत दिए जाने को लेकर विरोध किया उन्होंने कहा कि सांसद राजनीतिक रूप से ताकतवर हैं और वह गवाहों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं लिहाजा उनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए इस पर बृजभूषण के वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गवाहों को धमकाने जैसी कोई बात अभी तक नहीं हुई है वैसे इस तरह की कोई शर्त अगर कोर्ट लगाता है तो हम पूरी तरह से पालन करेंगे।

15 लोगों ने दिए गवाह

पुलिस ने इस मामले में 1599 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है जिसमें आरोपी बृजभूषण शरण सिंह और WFI सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ केस का जिक्र है जिसमें बृजभूषण पर IPC की धारा 354, 354-A और D के तहत चार्जशीट दाखिल की है विनोद तोमर के खिलाफ धारा 109, 354, 354 (A), 506 के तहत चार्जशीट दायर की गई है इस चार्जशीट में कुल 44 विटनेस हैं चार्जशीट में कुल 108 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं जिनमें 15 लोगों ने पीड़ित रेसलर्स के समर्थन में बयान दिए हैं WFI स्टाफ-ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस स्टाफ और ऑफिस बॉय ने पहलवानों के बयानों की पुष्टि नहीं की। वहीं 93 गवाहों ने पहलवानों के आरोपों की पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें