Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 208
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने दतिया उपचुनाव के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा "एकरंगी, वर्चस्ववादी और आरक्षण घोटाला करने वाली" पार्टी है।
अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान श्रीराम की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके थे कि जनता चुनाव में भाजपा को हराएगी।
सपा विधायक ने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है और इसे जनता का भाजपा की नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन