Sun, 22 Nov 2026
Breaking News
जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल | जनगणना 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना : जघर बैठे मोबाइल से दर्ज करा सकेंगे परिवार का विवरण | वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव : नमो घाट पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल | दिल्ली में बब्बू भैया की दिग्गज भाजपा नेताओं से मुलाकात : बदायूं की राजनीति में बढ़ी हलचल | मा कामाख्या धाम में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया गोमती तट : छठे दीपोत्सव में बना नया रिकॉर्ड | दीपोत्सव से पहले दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या : सरयू तट से धर्मपथ तक जगमगाई रोशनी | महराजगंज: दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों पर छापेमारी : फरेनिया बाजार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज : आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी | झांसी: होटल में नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत : CCTV में कैद हुई घटना; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | 30 और 31 अक्टूबर को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि | 31 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन में होगा जयंती समारोह : कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल |

: प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तंज़, कहा- जिस पार्टी की ‘वारंटी’ ही समाप्त हो चुकी है तो उसकी…

Santosh Kumar Yadav / Thu, Apr 27, 2023 / Post views : 417

Share:
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में घोषणाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस की मुफ्त बिजली सहित ‘गारंटी’ वाली अन्य घोषणाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रेवड़ी संस्कृति’ से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की ‘वारंटी’ ही समाप्त हो चुकी है तो उसकी गारंटी का क्या मतलब है। प्रधानमंत्री यहां लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर पार्टी के प्रचार को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर जनता को ‘गारंटी’ की घोषणा की है। उसकी इस घोषणा में सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति) , हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, स्नातक युवाओं के लिए 3,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों (18 से 25 वर्ष आयु वर्ग) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवानिधि) शामिल हैं। इसी से संबंधित भाजपा कार्यकर्ता के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुफ्तखोरी के कारण राज्य कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश और सरकारों को इस तरह नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया है और इसे हासिल करने के लिए वह साम, दाम, दंड, भेद हर तरह का तरीका अपना रहे हैं। इन राजनीतिक दलों को देश के भविष्य की और आने वाली पीढ़ियों की कोई चिंता नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य इतना बेतहाशा खर्च ‘अपनी दलगत राजनीति की भलाई के लिए’ कर रहे हैं। राज्य कर्ज में डूबते चले जा रहे हैं और आने वाले पीढ़ियों का भी वह खाए जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती है। सरकार को पीढ़ियां बनाने के लिए भी काम करना होता है। सरकार को वर्तमान के साथ-साथ भविष्य का भी सोचना पड़ता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारें सुबह-शाम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नहीं चल सकतीं बल्कि उन्हें संपदा बनानी पड़ती है ताकि दशकों तक देश के हर परिवार का जीवन ठीक से चलता रहे। उन्होंने कहा कि इसलिए भाजपा शॉर्टकट नहीं बल्कि विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अब उस स्थिति में है जब वह ना कोई सच्ची गारंटी दे सकती है और ना कुछ अन्य… कांग्रेस की वारंटी तो बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है। जिसकी वारंटी खत्म हो चुकी है, उसकी गारंटी का मतलब क्या है जी?’’ कांग्रेस पर ‘रेवड़ी संस्कृति’ को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसने हिमाचल और राजस्थान जैसे राज्यों में भी चुनाव जीतने पर ‘गांरटी’ की घोषणा की थी लेकिन आज भी दोनों राज्यों के लोग इसका इंतजार ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रेवड़ी बांटने वाले आपको मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं। आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सोचिए। कांग्रेस मतलब झूठ की गारंटी। मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी। भाई-भतीजावाद की गारंटी।’’ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का यह संबोधन 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के प्रयास का हिस्सा है। पार्टी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि 58,112 बूथों से करीब 50 लाख कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की इस ‘डिजिटल रैली’ में शामिल होंगे। चुनावों में मिल रही चुनौतियों के मद्देनजर भाजपा की प्रदेश इकाई अपने प्रचार अभियान को और भी मजबूत करने के लिए मोदी की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री शनिवार से राज्य का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान उनका छह जनसभाओं को संबोधित करने और दो रोड शो करने का कार्यक्रम है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा अपने पांच साल के शासन के बारे में नहीं सोचती, बल्कि देश के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी के बारे में नहीं सोचते बल्कि देश के बारे में सोचते हैं। हम सिर्फ वर्तमान चुनावी राजनीति के बारे में नहीं सोचते हैं, बल्कि अगले 25 वर्षों में भारत को आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं।’’ पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा शॉर्टकट नहीं अपना रही है, बल्कि विकसित भारत के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ तात्कालिक चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है और यह सरकार का दायित्व है। इस कड़ी में उन्होंने कोविड रोधी मुफ्त टीकाकरण और मुफ्त अनाज योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी बचाने और देश को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी कदम थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें